{"_id":"5a0df03b4f1c1b7a548bd5f0","slug":"41510862907-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुपर स्टूडेंट’ बनने के लिए उमड़े मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुपर स्टूडेंट’ बनने के लिए उमड़े मेधावी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 12वीं गणित वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘सुपर स्टूडेंट’ परीक्षा जेपी मेहता इंटर कॉलेज वरुणा पुल और गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में हुई। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। अमर उजाला और आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की ओर से यह परीक्षा मेधावियों की तलाश और बोर्ड परीक्षा की प्रारंभिक तैयारी के लिए कराई जा रही है।
सुपर स्टूडेंट परीक्षा में एनसीईआरटी, सैट, जेईई और यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम से गणित के सवाल पूछे गए। मैथ ओलंपियाड और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा काफी सहायक है। फाइनल में पहुंचने वाले टॉप फाइव प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. श्रवण मुखर्जी ने बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को गणित विषय पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9266101155 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9839933379 पर सुबह 11 से शाम सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं।