{"_id":"5a0b51e04f1c1b8e698bb80d","slug":"41510691296-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच बाल दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच बाल दिवस की धूम
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शैक्षिक-सामाजिक संस्थानों में मंगलवार को बाल दिवस पर नृत्य-संगीत के साथ, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कहीं गायन हुआ तो कहीं चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच बाल दिवस की धूम मची रही।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में निबंध, भाषण, चित्रकला, रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। भाषण में आदर्श कुमार सिंह अव्वल रहे। वहीं ऋषिकेश चौरसिया ने दूसरा व सत्यम मौर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में अक्षत आर्य प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय और प्रियांशु श्रीवास्तव तृतीय रहे। गीत गायन प्रतियोगिता में सोमेश शर्मा ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। रस्सकासी में कक्षा 6ए, कक्षा 7बी और 8बी प्रथम रहे जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 व 12 ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं एक्सॉन स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों संग बाल दिवस मनाया। उधर, इलाहाबाद बैंक की ओर से हैप्पी मॉडल स्कूल रामकटोरा में क्विज प्रतियोगिता हुई।
स्कूलों से इतर ‘हमारा बचपन कैंपेन’ संस्था की ओर से पैगंबरपुर में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के दिनेश प्रताप समेत आशीष, दीपांजलि, योगेश नैंसी मौजूद रहे। बाल गृह शिशु शेल्टर होम नदेसर में खेल व कला प्रतियोगिता हुई। समन्वयक यहुशाफत शिवपुरी ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी वरुणा ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर कोलाज व क्राफ्ट प्रतियोगिता कराई। शिव शिक्षा एवं धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से सेंट फ्रांसिस जेवियर्स में बाल दिवस मनाया गया। नारी संजीवनी समिति ने कोनिया में बच्चों को कॉपी, पेंसिल समेत शिक्षण सामग्री बांटी। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मंडुवाडीह और ककरमत्ता में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन व टॉफी बांटी। आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15 बच्चियों को कपड़े बांटे गए।