{"_id":"59f8e6744f1c1b7a548ba2dc","slug":"41509484148-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबोधिनी एकादशी पर स्नान के लिए घाटों पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबोधिनी एकादशी पर स्नान के लिए घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रबोधिनी एकादशी पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। भोर से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया, जो दिन में 12 बजे तक चला। स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए कतार लगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, विष्णु मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दान किया।
दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, पंचगंगा घाट, मानमंदिर घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट सहित कई घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। बाबा विश्वनाथ, विष्णु मंदिर, पंचगंगा घाट के बिंदु माधव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चला। गंगा घाटों पर भी भक्तों ने स्नान के बाद मां गंगा की पूजा की और दान दिया। सुबह नहान के लिए दशाश्वमेध घाट जा रहे बुजुर्गों को गोदौलिया चौराहे से व्हील चेयर पर बैठाकर घाट तक पहुंचाया गया।