{"_id":"59f8e6694f1c1b0d698b892a","slug":"41509484137-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए आज से आठ स्थानों पर होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए आज से आठ स्थानों पर होगा नामांकन
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जोनवार कुल आठ स्थानों पर नामांकन किए जा सकेंगे। प्रत्याशी को अपने साथ प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता और एक सहयोगी समेत तीन लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी जाएगी। दिन में 11 से तीन बजे तक आरओ के समक्ष ऑनलाइन नामांकन किया जा सकता है। शाम तक नामांकन प्रपत्र में दर्शाए गए तथ्य आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। सभासद का प्रत्याशी अधिकतम दो स्थानों से नामांकन कर सकता है। प्रत्याशी का शहर के किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। मेयर के प्रत्याशी का निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। इसी प्रकार रामनगर पालिका अध्यक्ष और गंगापुर नगर अध्यक्ष के प्रत्याशी का नाम भी संबंधित क्षेत्र की सूची में शामिल होना जरूरी है।
महापौर का नामांकन एडीएम प्रशासन के न्यायालय में होगा। वरुणापार जोन का जेपी मेहता इंटरकालेज सुअरबाड़ा, आदमपुर जोन का नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, कोतवाली जोन का टाउनहाल मैदागिन और भेलूपुर जोन का नामांकन सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर में होगा। नगर पालिका परिषद रामनगर का नामांकन सदर तहसील और गंगापुर नगर पंचायत का नामांकन राजातालाब तहसील में होगा। एक नवंबर से सात नवंबर तक नामांकन होगा और आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 नवंबर को नाम वापसी होगी और ग्यारह को प्रतीक आवंटन होगा। 26 नवंबर को मतदान और एक दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।