{"_id":"59f8e65a4f1c1bd1538ba315","slug":"41509484122-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए बेहतर करना है तो स्वार्थी बनें : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए बेहतर करना है तो स्वार्थी बनें : ललित
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देश के लिए बेहतर खेलना है तो स्वार्थी बनें। जब आप खुद के लिए बेहतर करेंगे, स्वयं की खुशी के लिए खेलेंगे और अपने लक्ष्य हासिल करेंगे तब देश के लिए अपनेआप सब कुछ बेहतर होता जाएगा। यह कहना है एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय का। वह मंगलवार को यूपी कॉलेज परिसर स्थित साई सेंटर में हॉकी की उभरती प्रतिभाओं से मुखातिब थे।
उन्होंने नए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि नकारात्मकता से दूर रहें। परिस्थितियों को अपने हिसाब से ढालने का प्रयास करें और आगे निकल जाएं। बेहतर खेलने के लिए फिटनेस जरूरी है। इसके बाद बारी है स्किल की। विदेशी कोच के सवाल पर ललित ने कहा कि बेहतर देने का यह एक मुमकिन प्रयास है। उसी का परिणाम है कि हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अपनी सफलता में अपने निजी प्रशिक्षक परमानंद मिश्र की भी बड़ी भूमिका बताई और उनका आभार जताया। ललित ने एशिया कप के फाइनल मैच में विजयी गोल करके भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। साई सेंटर में ललित का हॉकी वाराणसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह और रमाशंकर यादव सहित कई पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सेंटर इंचार्ज नन्हें सिंह, सत्येंद्र सिंह, कार्तिक राम, सुरेंद्र कुमार प्रसाद, मदन कुमार, आरके चोपड़ा आदि मौजूद थे।