{"_id":"59e518744f1c1bcd538b7eaf","slug":"41508186228-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा ने मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा ने मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड/रोहनिया। जिले के मिर्जामुराद और रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मिर्जामुराद में हादसे में जान गंवाने वाले शराब तस्कर बताए गए हैं और उनकी सूमो से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इलाकाई थानों की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
रोहनिया थाना अंतर्गत नियैसीपुर में सोमवार सुबह सात बजे अदलपुरा रोड पर मोहनसराय की तरफ जा रही इनोवा की चपेट में आने से संजय सिंह के इकलौते बेटे हर्षित (6) की मौत हो गई। हर्षित की मौत से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष रोहनिया ने किसी तरह दो घंटे बाद साढ़े नौ बजे शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि इनोवा चालक हर हाल में जेल भेजा जाएगा। उधर, मासूम हर्षित की मौत के बाद पिता संजय, मां किरन और बहन सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल था।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे दो पर सोमवार की भोर तीन बजे इलाहाबाद की ओर से आ रही सूमो आगे चल रही ट्रक से जा टकराई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो सूमो से 45 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। सूमो सवार चार लोगों फूलपुर के काशीपुर के भाष्कर पांडे उर्फ दीपू (32) और मिर्जामुराद के बेनीपुर के सैफुररहमान (22), रोशन मिश्रा (25) व देवेंद्र मिश्रा (30) को वाराणसी स्थित एक नर्सिंग होम लेकर गई। उपचार के दौरान भाष्कर पांडे और सैफुररहमान की मौत हो गई जबकि रोशन और देवेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार होने पर उनसे बरामद शराब के संबंध में पूछताछ की जाएगी।