फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विधि पूर्वक पूजे गए आदि शिल्पी

विधि पूर्वक पूजे गए आदि शिल्पी

Mon, 18 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विधि पूर्वक पूजे गए आदि शिल्पी
वाराणसी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कल-कारखानों में रविवार को निर्माण के प्रमुख देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर प्रतिमाएं अधिष्ठापित की गईं। विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से शुरू हुई पूजा दोपहर तक चली।
विज्ञापन

चोलापुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आदि शिल्पी की पूजा आराधना की गई। छोटे-बड़े कल कारखानों सहित मोटर गैरेज, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक सहित सभी मिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र और औजारों की पूजा की।
विज्ञापन

चौबेपुर में विश्वकर्मा जयंती पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मार्कंडेय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। हरहुआ क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में स्थित कल-कारखानों में विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में शास्त्री चौक स्थित प्रचीन विश्वकर्मा मंदिर पर योगी अर्जुन शर्मा और गणेश प्रसाद विश्व कर्मा की अगुवाई में श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई। मिर्जामुराद क्षेत्र में स्थानीय बाजार स्थित सीताराम कटरा में मां विंध्यवासिनी टेंट हाउस द्वारा स्थापित विशालकाय भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। बड़ागांव के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। पिंडरा के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती विधि पूर्वक मनाई गई। शिवम आईटीआई कॉलेज कविरामपुर में शाम को भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संकठा पटेल ने लोगों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। करखियाव स्थित यूपीएसआईडीसी स्थित एग्रो पार्क में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed