फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़ : बैंक प्रबंधक ने फंदे पर झूल कर दी जान-COMPACT

आजमगढ़ : बैंक प्रबंधक ने फंदे पर झूल कर दी जान-COMPACT

Sun, 17 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ : बैंक प्रबंधक ने फंदे पर झूल कर दी जान-COMPACT
पल्हनी (आजमगढ़)। बैंक आफ इंडिया सइदवारा ब्रांच के मैनेजर मनीष कुमार पांडेय ने शनिवार की रात पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

उनकी लाश सिधारी थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव स्थित किराए के कमरे में पंखे के सहारे लटकती मिली थी। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी बैंक आफ महाराष्ट्र की वाराणसी शाखा में कार्यरत है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मोबाइल की काल डिटेल लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पटना (बिहार) के राजेंद्रनगर मुहल्ला निवासी मनीष कुमार पांडेय (35) पुत्र श्रवण कुमार बैंक आफ इंडिया सइदवारा बाजार के मैनेजर थे। उनकी पत्नी प्रियंका सुमन बैंक आफ महाराष्ट्र वाराणसी की शाखा में काम करती हैं। पहले प्रियंका भी आजमगढ़ में ही थीं, कुछ दिन पूर्व उनका स्थानांतरण वाराणसी हो गया। छुट्टी होने पर वे आजमगढ़ आ जाया करती थीं। उन्हें दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब तीन साल का है जबकि बेटी छोटी है। दोनों बच्चे नाना अभय कुमार सुमन के पास राजेंद्र नगर में ही रहते हैं। मनीष के पिता श्रवण कुमार पांडेय की तहरीर के मुताबिक 15 सितंबर को मनीष के बेटे का जन्मदिन था। प्रियंका चाहती थी कि मनीष बेटे का जन्मदिन मनाने उसके मायके चले। जबकि मनीष अपनी बीमार भाभी को देखने जाना चाहते थे। इसी को लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद चल रहा था। शनिवार को मनीष अपने कमरे पर थे। रात करीब बाहर बजे प्रियंका वाराणसी से आजमगढ़ पहुंची और नरौली टैक्सी स्टैंड से मनीष को फोन किया। मनीष ने कहा उनके पास बाइक नहीं है। इसलिए आटो से घर आ जाए। प्रियंका कमरे पर पहुंची और गेट खोलने के लिए मनीष को फोन किया। काफी प्रयास के बाद भी मनीष का फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालिक को जगाया। मकान मालिक के धक्का देेने पर दरवाजा खुल गया। कमरे में मनीष का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि मनीष के पिता श्रवण कुमार ने अपनी बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और दोनों के काल डिटेल खंगालने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed