{"_id":"59920ddd4f1c1bf6428b474d","slug":"41502744029-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही चोटी कटने की अफवाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही चोटी कटने की अफवाहें
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जिले भर में महिलाओं की चोटी कटने संबंधी अफवाहों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार रात से सोमवार देर रात तक चोटी कटने के 18 मामले सामने आए। घबराई महिलाओं को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इलाकाई थानों की पुलिस पूरे मामले को पूरी तरह से भ्रामक और महज अफवाह बताकर लोगोें को समझाने में जुटी रही।
लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार की सुबह कंचन चौहान बाथरूम से बाहर निकली तो उसने देखा कि उसकी चोटी कट कर गिर गई है। इसके बाद दोपहर में कंचन की ननद रेखा चोटी कटने की बात कहकर बेहोश हो गई। शिवपुर थाना के भगवानपुर में टॉयलेट गई मोनी देवी की चोटी कटने की बात सामने आई। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में रविवार की रात हाईस्कूल की छात्रा सोना देवी की चोटी कटी पड़ी मिली। इसी तरह खंधक गांव के दलित बस्ती की गैतीरा देवी और अदमापुर की तारा देवी ने रविवार रात चोटी कटने की बात घरवालों को बताई।
चौबेपुर के सोनबरसा गांव में सोमवार की सुबह उमा देवी और जाल्हूपुर की नूरजहां ने चोटी कटने की शिकायत की। फूलपुर थाना के रमईपुर में रीना, चुप्पेपुर में गीता देवी और असवालपुर की एक महिला की चोटी कटने का मामला सोमवार को सामने आया। चोलापुर बाजार की मीरा देवी सोमवार सुबह सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। इसके अलावा लंका के छित्तूपुर की सुषमा देवी, सारनाथ के सिंहपुर की सीता देवी, सिगरा के छित्तूपुर की मालिनी व हरिनगर की पूजा और चौकाघाट की पूजा देवी भी चोटी कटने की बात परिवारीजनों को बताकर बेहोश हो गईं। सोमवार की रात रोहनिया थाना के जगतपुर में बबिता चोटी कटने का शोर मचाते हुए बेहोश हो गई।