{"_id":"5990b7b44f1c1b42638b46f6","slug":"41502656436-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसवरिया गांव में मिला ‘चोटी कटवा’ कीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसवरिया गांव में मिला ‘चोटी कटवा’ कीड़ा
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। चोटी कटवा को लेकर जितने मुंह उतनी बातें शुरू हो गई हैं। जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव में रविवार की 9:45 बजे एक महिला की चोटी में लिपटे कीड़े को पकड़ा गया। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। अब उस कीड़े को ही लोग चोटी कटवा कीड़ा बता रहे हैं।
बसवरिया गांव निवासी अशोक कुमार पाठक के घर कीड़ा उस समय पकड़ा गया जब वह उनकी पत्नी मीरा के बाल पर चढ़ रहा था। मीरा बाल में उलझे कीड़े को पकड़ कर शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कीड़े को बाल से निकालकर ग्लास में रख कर बंद कर दिया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसी कीड़े को चोटी कटवा बताना शुरू कर दिया है। गांव के लोगों का तर्क है कि महिलाओं की चोटी यही कीड़ा काट रहा है। इस कीड़े का मुंह कैंचीनुमा है। लोगों का अनुमान है कि इस कीड़े के मुंह से निकलने वाले खास प्रकार के द्रव के प्रभाव से चोटी कटने की घटनाएं हो रही हैं। वैसे चाहे जो भी हो लेकिन यह कीड़ा गांव में कौतूहल का बिषय बना हुआ है।