{"_id":"595d50c84f1c1b230c8b484d","slug":"41499287752-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे में कार और बोलेरो चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे में कार और बोलेरो चोरी
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाने के पुलिसकर्मियों की लचर कार्यशैली का फायदा उठाकर चोरों ने मंगलवार रात से बुधवार दोपहर के बीच दो अलग-अलग स्थानों से एक कार और एक बोलेरो चुरा ली। दोनों वाहन मालिकों ने थाने में तहरीर दी है।
साकेत नगर निवासी निजी हॉस्टल संचालक लोकेश सिंह ने बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी थी। बुधवार सुबह सोकर उठे तो कार गायब थी। वहीं, बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में चंदौली के धानापुर से मरीज दिखाने आए गुलाब सिंह की बोलेरो को चोरों ने दोपहर में उड़ा दिया। गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी बोलेरो अस्पताल परिसर के समीप खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटे तो गायब थी। उधर, बीएचयू के शोध छात्र डीएलडब्ल्यू निवासी विकास तिवारी के बैंक खाते से जालसाजोें ने साढ़े आठ हजार रुपये उड़ा दिए।