फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दवाओं की गुणवता परखने बीएचयू पहुंची केंद्रीय टीम

दवाओं की गुणवता परखने बीएचयू पहुंची केंद्रीय टीम

Wed, 14 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
दवाओं की गुणवता परखने बीएचयू पहुंची केंद्रीय टीम
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सात जून को ऑपरेशन के बाद तीन मरीजों की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को दवाओं की गुणवत्ता जांचने ड्रग विभाग की टीम के पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। टीम के सदस्यों ने यहां उमंग फार्मेसी पर दवाओं का सैंपल लेने के साथ ही चिकित्सकों से पूछताछ की। लंका के पास की दुकानों से भी दवाओं का नमूना लिया।
विज्ञापन

अस्पताल के आपरेशन थिएटर में सात जून को 24 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सकते में है। नाइट्रस आक्सीजन और आईसोफ्लोरेन इंजेक्शन के ओवरडोज, गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए इसे सील करा दिया गया है लेकिन अभी तक सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच ड्रग कंट्रोलर के नेतृत्व में केंद्रीय टीम मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने उमंग फार्मेसी पर कुछ दवाओं का सैंपल भी लिया। इस दौरान सदस्यों ने पिछले दिनों दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओमशंकर से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

डॉ. ओमशंकर ने बताया कि करीब दो घंटे तक उन्होंने सदस्यों को अक्तूबर में उमंग फार्मेसी पर एंजियोप्लास्टी की सील टूटे दवाओं की बिक्त्रस्ी के बारे में बताया। साथ ही उस समय सील पैक को भी खुलवाया गया। बताया कि महंगी दर पर बेची जाने वाली दवा की शिकायत पर तीन सदस्यीय कमेटी बनी, जिसमें वह खुद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चिकित्सा अधीक्षक ने विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट की बात कही थी लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने नाइट्रस ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के लखनऊ और इलाहाबाद स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी कर कागजातों की जांच की। उधर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता की जांच करने ड्रग कंट्रोलर के नेतृत्व में टीम ने जांच कर नमूना लिया। इसके अलावा लंका के दुकानों में भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed