फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   409 people registered to pay their electricity bills.

Varanasi News: बिजली बिल जमा करने वाले 409 ने कराया पंजीकरण

Wed, 03 Dec 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
409 people registered to pay their electricity bills.
वाराणसी। बिजली निगम की ओर से लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वालों के लिए शुरू की है। बिजली बिल राहत योजना के दूसरे दिन उपकेंद्रों पर लगे कैंप में ज्यादा उपभोक्ता नहीं पहुंचे। मंगलवार को जिले में कुल 170 जगह पर कैंप लगाकर जेई, एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता तक रहे। नेवर पेड यानी कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल न जमा करने वाले 409 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इन लोगों ने 55 लाख 40 हजार रुपये जमा किए। जिले में एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलने वाली योजना में कुल 2.60 लाख रुपये बकायेदार हैं। इसमें करीब 63978 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल नहीं जमा किया। इस योजना के तहत उन्हीं को लाभ मिलना है, जो 2 किलोवाट तक घरेलू कनेक्शन वाले हैं और 1 किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। बिजली निगम के मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed