{"_id":"617e65fe97a9d64ecf183ddc","slug":"39-scientists-of-bhu-among-world-top-scientists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU का कमाल: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में बीएचयू के 39 वैज्ञानिक, प्रभारी कुलपति ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU का कमाल: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में बीएचयू के 39 वैज्ञानिक, प्रभारी कुलपति ने दी बधाई
Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू के विभिन्न विभागों में कार्यरत वैज्ञानिकों ने अपने शोध कार्यों के बल पर विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। इसमें 39 वैज्ञानिकों का नाम आने पर प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने बधाई दी है।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का द्योतक है कि उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापरक शोध व अनुसंधान की दिशा में काशी हिंदू विश्वविद्यालय श्रेष्ठतम मानक स्थापित कर रहा है। अपने समकक्षों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के इन वैज्ञानिकों ने अपने बेमिसाल कार्य और अथक परिश्रम से इस विश्व स्तरीय सूची में जगह बनाई है, इससे एक परिवार के रूप में व एक वैश्विक संस्थान के रूप में हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नए शिखर छूने की बीएचयू की यह यात्रा इसी तरह जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन