{"_id":"6691d1e865c4f49ae906de85","slug":"38085-smartphones-and-tablets-waiting-to-get-into-the-hands-of-students-varanasi-news-c-295-1-svns1028-115036-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विद्यार्थियों के हाथों में जाने का इंतजार कर रहे 38085 स्मार्टफोन और टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विद्यार्थियों के हाथों में जाने का इंतजार कर रहे 38085 स्मार्टफोन और टैबलेट
विज्ञापन
जिले के महाविद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया, लेकिन गत वर्ष शासन से मिले स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण नहीं हो सका है। शासन की तरफ से एक लाख 20 हजार 396 के सापेक्ष 82 हजार 311 का ही वितरण हो पाया है। जबकि अभी तक 38 हजार 85 स्मार्टफोन और टैबलेट को छात्रों के हाथों में जाने का इंतजार।
जिले में 150 से अधिक महाविद्यालय, 50 निजी आईटीआई, 22 पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। प्रदेश सरकार द्वारा यूजी और पीजी के छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना का संचालन किया जा रहा है। आईटीआई, पालीटेक्निक, पीजी के छात्र छात्राओं को टैबलेट और स्नातक के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाना है। इस योजना के लिए वर्ष 2023-24 में जिले में एक लाख 20 हजार 396 हजार छात्र छात्राओं पंजीकरण किया गया था। शासन की तरफ से 83,115 स्मार्टफोन और 37211 टैबलेट वितरित करने के लिए जिला प्रशासन को दिया गया था। प्रशासन की तरफ से आईटीआई सहादतपुरा के प्रधानाचार्य, कौशल विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही राजकीय महिला डिग्री कॉलेज बगलीपिजड़ा के सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह को वितरण करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।लेकिन शिक्षा सत्र 2023-24 में 72, 566 स्मार्टफोन और 8745 टैबलेट ही वितरित किया जा सका। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। प्रशासन की तरफ से अवशेष पड़े स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के लिए जारी कर दिया गया है। लेकिन अब विभाग की तरफ से कालेजों से पासआउट छात्र छात्राओं में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करना चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों की मानें तो कुछ छात्र गैर जनपद चले गए हैं तो कुछ जाब करने चले गए हैं। फिलहाल सत्यापन का कार्य चल रहा है। कब तक वितरण प्रक्रिया पूरी होगी आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में जब अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह और आईटीआई सहादतपुरा के प्रधानाचार्य अरुण यादव के मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते कॉलेजों में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अवशेष टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए सत्यापन कार्य चल रहा है। शीघ्र ही वितरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।-डॉ. पवन सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजड़ा