फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   36 university students and 4203 college students will get scholarship.

Varanasi News: विश्वविद्यालय के 36 और महाविद्यालय के 4203 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
36 university students and 4203 college students will get scholarship.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्तूबर को देंगे प्रदेश के 64, 438 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के प्रांगण में होगा आयोजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 36 और संबद्ध महाविद्यालयों के 4203 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। 27 अक्तूबर को दीक्षांत मंडप में समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 64,438 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देंगे। शुक्रवार को कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन संस्था के लिए सकारात्मक और गौरव का वातावरण निर्मित करने के साथ-साथ उत्तरोत्तर अभिवृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। समारोह में संस्कृत के पारंपरिक वातावरण के अनुसार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। पारंपरिक वस्त्रों में वैदिक छात्र स्वस्तिवाचन के साथ-साथ विभिन्न तरह के मंगलाचरण के साथ स्वागत, वंदन करेंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सारस्वत अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी होंगी। देवभाषा संस्कृत में मंगल गुणों से युक्त अभिनंदन पत्र का वाचन कर मुख्यमंत्री को समर्पित किया जाएगा। प्रथमा के कक्षा छह से सात को 600 और कक्षा आठ के 800 छात्रों को 900 रुपये। पूर्व मध्यमा के छात्रों को 12 सौ रुपये, उत्तर मध्यमा 18 सौ रुपये, शास्त्री को 24 सौ और आचार्य को तीन हजार रुपये मिलेंगे। कुलपति ने मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल,विद्युत की व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में विद्युत तारों को हटाने और परिसर में सड़कों का नवीनीकरण कराया जा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि कुलसचिव राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, निदेशक प्रकाशन डॉ. पद्माकर मिश्र, अभियंता रामविजय सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed