{"_id":"61648d368ebc3eb34317518b","slug":"357-villages-of-varanasi-region-became-sampoorna-sukanya-samridhi-village-varanasi-news-vns616785941","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी परिक्षेत्र के 357 गांव बने संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी परिक्षेत्र के 357 गांव बने संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम
विज्ञापन
वाराणसी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डाक विभाग की ओर से बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जा रहे हैं। विभाग की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक दो लाख बालिकाओं के जहां खाते खोले जा चुके हैं वहीं 357 गांवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया गया है।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत डाक विभाग की ओर से बैंकिंग दिवस मनाया गया। इस दौरान वित्तीय समावेशन के लिए मेला भी लगाया गया। पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग द्वारा वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, बलिया जनपदों में अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि, डाक बचत योजनाओं और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खुलवाए गए।
अब तक अब तक विभिन्न बचत योजनाओं में 37.50 लाख खाते और 4.25 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुल चुके हैं। इनमें इस वित्तीय वर्ष में कोरोना महामारी के बीच 1.62 लाख खाते खोले गए हैं। सोमवार को वाराणसी परिक्षेत्र के तहत आने वाले मंडलों पर वित्तीय समावेशन मेला लगाया गया, जिसमें लोगों को इससे जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन, पश्चिमी मंडल के अधीक्षक डाकघर संजय वर्मा के साथ ही वाराणसी प्रधान डाकघर से चंद्रशेखर सिंह बरुआ, सहायक अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।