फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   35 crore rupees showing fake certificate of RBI in varanasi

आरबीआई के फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर 35 करोड़ हड़पे, कोर्ट के आदेश पर तीन राज्यों के 11 लोगों पर केस

Thu, 26 Dec 2019 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Dec 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
35 crore rupees showing fake certificate of RBI in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के वित्तीय कारोबार के फर्जी प्रमाणपत्र दिखा कर एक कंपनी पर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के निवेशकों के 35 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। प्रकरण को लेकर अदालत के आदेश से सिगरा थाने में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली निवासी 11 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और छल सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई दशनीपुर के राजकुमार सिंह, भसौड़ी के चंद्रबली मौर्य और घुरहूपुर के कमलेश के प्रार्थना पत्र पर की गई है।

विज्ञापन


तीनों लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया कि शास्त्री नगर स्थित एक अपार्टमेंट में केएमजे लैंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी खुली थी। इसमें तीनों एजेंट थे। कंपनी के लोग आरबीआई का वित्तीय कारोबार संबंधी फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर लोगों को झांसा देते थे कि वह अच्छे निवेशक हैं। कंपनी के लोग अन्य लोगों को प्रेरित करते थे कि वह उनके माध्यम से निवेश करें तो उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन


इस तरह से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के लोगों ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा कंपनी के माध्यम से निवेश किए। इसके बाद फर्जी कोआपरेटिव सोसाइटी बना कर पैसे हड़प लिए और यह सिलसिला अभी भी जारी है। कंपनी ने जिले में काफी जमीन अर्जित कर ली है और निवेशकों के साथ धोखा हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा एके ओझा ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
झांसी के आंबेडकर नगर बसुरु सागर राजेंद्र बाबू, आगरा के अटल नगर के गोपाल प्रसाद गुप्ता, नई दिल्ली के ईस्ट पटेल नगर के सैयद राशिद हाशमी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के संतोषी लाल राठौर, सुनील सिंह, दिलीप कुमार जैन, सतेंद्र सिंह सिकरवार, मनोज कुमार सविता, जय प्रकाश नायक और मुरैना के महेश कुमार सोलंकी व रविकांत आरोलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed