फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3488 candidates left National Eligibility Test Exam held offline after five years in varanasi

NET: 3488 अभ्यर्थियों ने छोड़ी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, 6 पॉइंट पर चेकिंग; 5 साल बाद ऑफलाइन हुई परीक्षा

Tue, 18 Jun 2024 11:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा कार्तिक द्विवेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
कार्तिक द्विवेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:10 PM IST
सार

Varanasi News: प्रश्नपत्र हल करने के लिए इस बार एनटीए ने परीक्षार्थियों की पेन को स्वीकृति नहीं दी। उनकी पेन जमा करवा ली गई और परीक्षा देने के लिए एनटीए ने परीक्षार्थियों को पेन वितरित की। उसी पेन से छात्र-छात्राओं ने ओमएमआर शीट भरी।

विज्ञापन
3488 candidates left National Eligibility Test Exam held offline after five years in varanasi
यूजीसी नेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दोनों पालियों में 3488 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। सुबह की पाली में 1786 और शाम की पाली में 1702 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की 6 पॉइंट पर चेकिंग की गई। इस दौरान जेब में पड़े सिक्के निकलवा दिए गए। 

विज्ञापन


घड़ी और अंगूठी तक उतरवा दिए। पेन के साथ किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। कहा गया कि परीक्षा कक्ष में ही पेन मिल जाएगी। कलावा तक तोड़वा दिया गया। सेंटर पर सिर्फ मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा दी गई। यूजीसी नेट का आयोजन पांच साल बाद यानी 2018 के बाद ऑफलाइन कराया गया। 
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर टेंट आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई केंद्रों पर टेंट नहीं दिखे। अभिभावक धूप और गर्मी से बचने के लिए जहां-तहां छांव देखकर बैठे नजर आए। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर पानी के इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, जूनियर रिसर्च फेलोशिप और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा मंगलवार को जिले के 18 केंद्रों पर कराई गई। सीबीएसई के विद्यालयों को प्रमुख रूप से परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

बदली व्यवस्था में ऑफलाइन परीक्षा से संतुष्ट दिखे परीक्षार्थी

3488 candidates left National Eligibility Test Exam held offline after five years in varanasi
यूजीसी नेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक हुई पहली पाली में 11911 और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 11349 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मगर, पहली पाली में 10125 और दूसरी पाली में 9647 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। हर परीक्षा केंद्र पर औसतन 12 से 15 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोकल थानों की पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहकर परीक्षा करवाई। 



सुबह की पाली में कुछ परीक्षार्थियों के केंद्र पर निर्धारित समय से थोड़ा विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा छूटने की नौबत आ गई। मगर, उनके अनुरोध के बाद एनटीए ने स्वीकृति दे दी। प्रश्नपत्र हल करने के लिए इस बार एनटीए ने परीक्षार्थियों की पेन को स्वीकृति नहीं दी। 

उनकी पेन जमा करवा ली गई और परीक्षा देने के लिए एनटीए ने परीक्षार्थियों को पेन वितरित की। परीक्षा देकर निकले कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को पिछले वर्ष के मुकाबले कठिन तो बताया, लेकिन साथ ही परीक्षा कराने के ऑफलाइन तरीके से संतुष्ट नजर आए। 

परीक्षा के बाद लगा जाम  

3488 candidates left National Eligibility Test Exam held offline after five years in varanasi
शुभम परमार, स्वास्तिका पांडेय, प्रतीक्षा कुमारी और छगनलाल। - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा छूटने के बाद शाम को छह बजे शहर की सड़कों पर जाम लग गया। जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण कई इलाकों में यातायात का रूट डायवर्ट किया गया था। इससे कुछ परीक्षार्थियों को सवारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बाहर के जिलों से आए परीक्षार्थियों को रेलवे और बस स्टेशन तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

अभ्यर्थी बोले
ओएमआर शीट पर परीक्षा कराना ठीक लगा। मुख्य  प्रश्नपत्र सरल था। सामान्य जानकारी आधारित प्रथम खंड कुछ कठिन लगा। - स्वास्तिका पांडेय

सेंटर पर सुविधाएं ठीक थीं। इस बार दूसरा अटेंप्ट था, पिछली बार से प्रश्न पत्र कठिन लगा। - छगनलाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed