फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   34 people coming to Varanasi from 12 countries will be made at home

12 देशों से बनारस आए 34 लोग घर में ही किए जाएंगे कोरेंटाइन

Mon, 16 Mar 2020 01:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 16 Mar 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
34 people coming to Varanasi from 12 countries will be made at home
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

दो दिन में कोरोना प्रभावित 12 देशों से बनारस लौटे 34 लोगों को स्वास्थ्य विभाग घर पर ही कोरेंटाइन करेगा। घर पर ही परिवारी सदस्यों से अलग इन्हें अलग कमरे में रखा जाएगा और स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की निगरानी करेगा। अस्पतालों के चिकित्सकों और कर्मचारियों की भी प्रत्येक दूसरे दिन थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा इन्हें ग्लब्स और मास्क मुहैया कराया जाएगा। उधर, बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी की सूचना पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। मजिस्ट्रेट कालाबाजारी करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

 

कोरोना वायरस की आशंकाओं के बीच फैल रहे अफवाह और गलतफहमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इसमें अनावश्यक मास्क के प्रयोग पर भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। मास्क और मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए बड़े कारोबारियों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर समन्वय करेंगे। इसके अलावा मजिस्ट्रेट अभियान चलाकर खराब गुणवत्ता वाले मास्क आदि को उच्च गुणवत्ता का बताकर बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


सिनेमा हाल, होटल सहित अन्य सार्वजनिक स्थान वालों के लिए अलग से गाइड लाइन जारी की जाएगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन के माध्यम से मास्क और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों से संपर्क किया गया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले शहर के लिए ज्यादा मास्क आदि उपलब्ध कराने को कहा गया है। लोग अनावश्यक मास्क आदि पहन कर चिंता बढ़ा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह जागरूकता कैंप भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज लिया जाएगा सार्वजनिक स्थलों की बंदी पर निर्णय

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में माल, मल्टीप्लेक्स आदि बंद होने की खबरों के बीच सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक होगी। इसमें मॉल, मल्टीप्लेक्स संचालक, मास्क, सेनेटाइजर आदि के स्टाकिस्ट, चिकित्सक, आईएमए सहित अन्य संगठनों के साथ बैठक के बाद सार्वजनिक स्थलों पर बंदी पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed