फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   34 hotels, lodges and homestays have been checked, with ten receiving notices, including well-known hotels

Varanasi News: 34 होटल लॉज और होमस्टे की चेकिंग, दस को नोटिस, इनमें नामी होटल भी

Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
34 hotels, lodges and homestays have been checked, with ten receiving notices, including well-known hotels
दिल्ली के होटल और मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग और मौत की घटना के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बृहस्पतिवार को दमकल विभाग की टीम ने 34 होटल लॉज और होमस्टे की चेकिंग की। दस जगहों पर कमियां मिलीं। इन जगहों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है। इन सभी होटलों को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के लिए दमकल विभाग एडीएम प्रोटोकॉल को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि 26 होटल व गेस्ट हाउस और आठ होम स्टे का निरीक्षण किया गया। जांच में कुल 10 प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं। इनमें होटल डी पॉल, प्रीति गेस्ट हाउस, बुद्धा गार्डन, शिवम होटल, ग्रैंड कॉन्टिनेंटल, होटल दयाल, होटल न्यू काशी, होटल रुद्राक्ष, गौतम ग्रैंड और राजकमल शामिल हैं। संचालकों को तत्काल अग्निशमन सुरक्षा उपकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया गया तो प्रतिष्ठानों की विद्युत आपूर्ति कटवा दी जाएगी। साथ ही प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई भी जाएगी। अग्निशमन विभाग ने सभी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों से अपील की है कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें। भवनों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed