{"_id":"5c8abe33bdec22143d396a30","slug":"31552596531-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अप्रैल तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 15 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास लगा रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा। अब सभी मांगलिक कार्य 14 अप्रैल के बाद ही हो पाएंगे। धनु और मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। इनमें ग्रहराज सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास दोष लग जाता है। ऐसे में सभी शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।
इस वर्ष शुक्रवार 15 मार्च को दिन में 8 बजकर 10 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक मीन संक्रांति जनित खरमास दोष लगा रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पृथ्वीतल की ऊर्जा और शक्ति का अक्षय श्रोत सूर्य है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की राशि में गुरु और गुरु की राशि में सूर्य संक्रमण कर रहा हो तो उस काल को गुर्वादित्य नाम से जाना जाता है, जो सभी कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। जबकि सिंह राशि में गुरु के होने पर सिंहस्थ दोष माना जाता है, जो विवाह आदि कार्यों मे वर्जित है।