फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक संकल्प से विहान हो, आतंक का निदान हो

एक संकल्प से विहान हो, आतंक का निदान हो

Sun, 17 Feb 2019 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
एक संकल्प से विहान हो, आतंक का निदान हो
वाराणसी। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। आतंकवाद से पूरा विश्व परेशान है। अब वक्त आ गया है कि सभी साथ मिलकर आतंकवाद का समूल नाश करें। यह कहना है बनारस के प्रबुद्ध लोगों का।
विज्ञापन

सेंट जोंस स्कूल लेढ़पुर के प्रधानाचार्य फादर सुसाईराज का कहना है कि आतंकवाद से परेशान विश्व के सभी शांतिप्रिय देशों को मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। राज इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ. हरिओम सिंह का कहना है कि आतंक पर अब कोई बात नहीं, बल्कि सीधी कार्रवाई होनी चाहिए। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंशुमान देव गुप्ता का कहना है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ है। रेडियेंस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा मिश्रा का कहना है कि इस घटना से मन आहत है। अब एक संकल्प से विहान हो और आतंक का निदान हो। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश सहाय का कहना है कि सरकार को पाकिस्तान पर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
शहीद जवानों के परिजनों के लिए डीएवीपीजी कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे। प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इसकी घोषणा हुई। प्राचार्य ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कॉलेज परिवार शहीदों के परिजनों के साथ है। कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन दान करने पर सहमत हैं। इस धनराशि को शहीदों के परिजनों को सम्मान स्वरूप सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले की निंदा की
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी सायं पांच बजे भारत माता मंदिर पहुंचे और घटना की निंदा की। कहा-पूरा विश्व माननीय प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और उनसे मांग करते हैं कि आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने शहीद उद्यान नगर निगम तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शशीकांत श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, महिमा द्विवेदी, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्याम राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed