{"_id":"5c632b77bdec2226154d15ac","slug":"31550003063-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी आंखों ने चुना है तुझको, दुनिया देखकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी आंखों ने चुना है तुझको, दुनिया देखकर...
विज्ञापन
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन गायन, नृत्य, क्विज, मेहंदी, रंगोली की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। गायन में जहां गजल, भजन, लोकगीत की प्रस्तुति की वहीं नृत्य में कालबेलिया, हरियाणवी नृत्य के साथ ही गरबा की प्रस्तुति कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित और प्राचार्या प्रो. रचना दूबे के निर्देशन में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई। इसमें करीब 20 छात्राओं ने बसंत ऋतु से जुड़ी आकर्षक डिजाइन की रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में जीत की दावेदारी रखी। इसके बाद गायन प्रतियोगिता में पलक शर्मा ने मेरी आंखों ने चुना है तुझको, दुनिया देखकर... गजल की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी। अंकिता त्रिवेदी ने अल्लाह के बंदे, हंस दे और सोनल यादव ने हे बनवारी तरसे रे नैना रात को नींद नाही भजनों की प्रस्तुति की।
एकल नृत्य में सिद्धि भट्ट ने कथक, प्रतिभा ने भरतनाट्यम, समूह नृत्य में आस्था ने अपनी टीम के साथ ही राजस्थानी कालबेलिया, निकिता ने लावणी, तान्या की टीम ने गरबा और सिद्धि भट्ट और तनुश्री ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर नए-नए डिजाइन की मेहंदी रचाकर बीएचयू के युवा महोत्सव स्पंदन में जगह बनाने की दावेदारी रखी। इस दौरान डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. अनामिका सिंह, कंचन यादव, डॉ.आरती, डॉ. नमिता सिन्हा, डॉ. ममता सान्याल, डॉ. मंजू मेहरोत्रा, डॉ. अन्नपूर्णा सिंह, डॉ. दीपिका बरनवाल आदि मौजूद रहे।