फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा ड्यूटी पर उठे सवाल, वीसी तक पहुंचा मामला

परीक्षा ड्यूटी पर उठे सवाल, वीसी तक पहुंचा मामला

Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी पर उठे सवाल, वीसी तक पहुंचा मामला
वाराणसी। बीएचयू में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में पत्रकारिता विभाग के एक शिक्षक की ड्यूटी पर कला संकाय की परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी समिति के सदस्यों ने सवाल खड़ा कर दिया है। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कला संकाय प्रमुख से की गई है, जिसमें संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कला संकाय प्रमुख से जो शिकायत की गई है, उसमें पत्रकारिता विभाग में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र के 12 दिसंबर को परीक्षा शुरू होने के बाद 1.30 बजे कमरे में पहुंचने का जिक्र है। इस पर परीक्षा संचालन समिति में शामिल प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. अनुराग दवे, प्रो. आदित्य त्रिपाठी, डॉ. श्रीराम पांडेय, डॉ. राजेश सरकार के हस्ताक्षर भी हैं। इसमें प्रो. श्रीवास्तव के साथ दुर्व्यवहार का भी जिक्र करते हुए संकाय प्रमुख से कार्रवाई की बात कही गई है। उधर, संकाय प्रमुख ने भी कुलपति के पास पत्र को अग्रसारित करते हुए डॉ. मिश्र पर कार्रवाई की संस्तुति की है। हालांकि डॉ. मिश्र ने इसे विभाग के शिक्षकाें की साजिश बताते हुए कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। जानबूझकर इस तरह की शिकायत की जा रही है। नियमानुसार किसी एक शिक्षक के खिलाफ समूह में शिकायत दर्ज कराना विश्वविद्यालय नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

00000000
जांच पर जांच, कार्रवाई का पता नहीं
बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग में चंदन की लकड़ी चोरी, जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर भद्दे कमेंट, दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग सहित अन्य मामलों में कमेटियां तो गठित हो रही हैं लेकिन अब तक किसी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। चंदन चोरी प्रकरण में पुलिसिया कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कार्रवाई की मांग छात्र भी कर रहे हैं। इसके अलावा रैगिंग के मामले में भी कार्रवाई का इंतजार है। उधर, सूत्रों की माने तो जंतु विज्ञान विभाग मामले में जांच कमेटी ने तो अपना काम पूरा कर लिया है लेकिन उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई कब तक होगी, विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैग-बीएचयू
छात्रों ने जांच समिति के सामने बताई हकीकत
वाराणसी। बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरनारत छात्रों ने बुधवार को जांच समिति के सामने हकीकत बताई। इसमें चीफ प्रॉक्टर पर लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्य भी समिति को सौंपे। विश्वविद्यालय में केंद्रीय कार्यालय पर धरनारत छात्रों के आरोपों पर कुलपति ने कृषि विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. ए. वैशमपायन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से शुक्रवार को शाम साढ़े तीन बजे तीन छात्रों को बुलाया गया था। उधर, छात्रों का कहना है कि कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed