{"_id":"5c004ef5bdec2241cf75d73d","slug":"31543524085-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी का मामला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस बार का वार्षिक चुनाव स्थगित
-सीओपी का विरोध देख एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) नंबर से कराए जाने का विरोध देखते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन छत्रधारी सिंह और सदस्य राधेमोहन त्रिपाठी व विजय शंकर लाल श्रीवास्तव ने चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही 12 दिसंबर को होने वाला बनारस बार का मतदान स्थगित कर दिया गया।
बनारस बार के महामंत्री रजनीश मिश्र के अनुसार यूपी बार कौंसिल द्वारा जारी सीओपी के अनुरूप मतदाता सूची तैयार न हो पाने, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और दो सदस्यों के इस्तीफा देने के कारण 12 दिसंबर को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चुनाव की तिथि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी। इस बीच चुनाव की तिथि टल जाने से प्रत्याशी खासे हतप्रभ हैं। बता दें कि सीओपी नंबर से चुनाव कराने की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने बनारस बार में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। मांग की कि स्थानीय सूची से चुनाव हो। उधर, सेंट्रल बार ने अभी चुनाव की तिथि नहीं घोषित किया है। यहां बिना सीओपी के चुनाव होने का प्रस्ताव पारित किया गया है।