{"_id":"5bfaf8fabdec2241454bb7b3","slug":"31543174394-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा तस्कर दबोचा
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता/सारनाथ। जिले की लोहता और सारनाथ पुलिस ने रविवार को लूट और असलहे की तस्करी के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया।
लोहता थाना के सरहरी गांव निवासी चंदन कुमार गौड़ की लूट के मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी। लोहता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चंदन के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि दो नवंबर को उसने अपने साथियों के साथ जंसा थाना के लहिया गांव में ऑटो चालक से तीन हजार और 10 नवंबर को रामेश्वर पुल के पास ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लूटा था। लोहता थानाध्यक्ष ने बताया कि चंदन से मिली जानकारी के आधार पर उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है। उधर, कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी तौफीक को .32 बोर की देसी रिवाल्वर के साथ सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सारनाथ दिनेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि तौफीक असलहा लेकर किसी को पहड़िया बेचने जा रहा है। इस सूचना पर एसआई अवधेश कुमार तिवारी के साथ घेरेबंदी कर तौफीक को हृदयपुर रिंग रोड पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया गया।