{"_id":"5be88cdcbdec221037235662","slug":"31541967068-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के साथ दो गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लक्सा पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन दवा की 2150 शीशी, पैकिंग मशीन और सौ लीटर केमिकल के साथ रविवार को दो आरोेपियों को गिरफ्तार किया। दोनों की शिनाख्त चंदौली के सकलडीहा थाना के केशवपुरा निवासी चंद्रमा यादव उर्फ छोटू और रामनगर के सूजाबाद निवासी नंदू साहू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सीओ दशाश्वमेध अभिनव यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर लक्सा दिलीप कुमार सिंह ने रामापुरा चौराहा से दोनों आरोपियोें को गिरफ्तार किया। नंदू के किराये के कमरे से दवा बरामद की गई। पूछताछ में नंदू ने बताया कि वो गया स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करता था वहां ऑक्सीटोसिन बनाई जाती थी। सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया तो वो सूजाबाद में किराये का मकान लेकर रहने लगा। किराये के मकान में रह कर ही वो ऑक्सीटोसिन बनाता था और बनारस सहित आसपास के जिलों के पशुपालकों को झांसा देकर चंद्रमा से बेचवाता था। पशुपालकों को बताया और समझाया जाता था कि उनके मवेशी ऑक्सीटोसिन दवा के इस्तेमाल से ज्यादा दूध देंगे।