फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संवेदनशील पंडालों की निगहबानी करेगी क्राइम ब्रांच

संवेदनशील पंडालों की निगहबानी करेगी क्राइम ब्रांच

Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील पंडालों की निगहबानी करेगी क्राइम ब्रांच
वाराणसी। नवरात्र को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा सतर्क है। दुर्गा पंडालों की परंपरा के अनुसार मंगलवार सप्तमी को सभी पूजा पंडालों की प्रतिमा का पट भक्तों के दर्शन के लिए खुल गया है। रात भर लोग दर्शन पूजन के लिए निकले। जिले के 60 संवेदनशील पूजा पंडालों की निगहबानी का जिम्मा एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को सौंपा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रमुख पूजा पंडालों को सीसी कैमरों से लैस किए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि सभी थानाध्यक्ष, हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में नियमित चक्रमण कर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आए और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेशों की मॉनीटरिंग की जाए। जिले में शहर क्षेत्र में 247 और ग्रामीण क्षेत्र में 214 पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें से 60 पंडाल संवेदनशील स्थानों में स्थित हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख पूजा पंडालों में उचक्कागीरी, चेन स्नेचिंग और छेड़खानी की घटनाओं के मद्देनजर महिला और पुलिस कांस्टेबल सादे कपड़े में तैनात रहेंगे। चीफ फायर आफीसर को कहा गया है कि वो सभी प्रमुख पंडालों का निरीक्षण कर तस्दीक कर लें कि आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed