फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महंगाई रोकने में भाजपा सरकार नाकाम

महंगाई रोकने में भाजपा सरकार नाकाम

Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महंगाई रोकने में भाजपा सरकार नाकाम
लालानगर। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बेेतहाशा बढ़ रही है। अच्छे दिन का वादा कर केंद्र सरकार देश की जनता को महंगाई की बोझ से दाबने का काम कर रही है। इसको देखते हुए कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। 10 सिंतबर को कांग्रेस देशभर में भारत बंद के साथ महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। श्निवार को कैंप कार्यालय में पत्रकारों से ये बातें जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद देश की जनता पर अंधाधुंध टैक्स लगे, नोटबंदी की गई, बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया। लेकिन इस सब का फायदा किसको हो रहा है, यह सरकार को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए। रेलवे का किराया और प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाकर सरकार देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार गरीबों का विकाश नही विनाश करने पर तुली हुई है। कांग्रेस सरकार में संचालित आशा प्रेरक और शिक्षा प्रेरक जैसी संस्थाओं को भाजपा सरकार बंद करने की साजिश रच रही है। वह देश के आम नागरिकों के बजाय देश के बहूरूपियों का विकास करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed