फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी जाम से निजात नहीं

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी जाम से निजात नहीं

Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी जाम से निजात नहीं
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार ट्रैफिक पुलिस पर बेअसर रही। मुख्य सड़कों पर मंगलवार को भी सुबह से देर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे। सड़क के दोनों ओर रेहड़ियों और वाहनों का अतिक्रमण, बिना परमिट दौड़ते पांच हजार से ज्यादा ऑटो, जगह-जगह बन गए अवैध वाहन स्टैंड शहर में जाम का मुख्य कारण हैं। पुलिस और प्रशासन इन पर ध्यान दे तो स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में टूटी सड़कों पर जल भराव और निर्माण कार्यों की वजह से की गई खुदाई ने स्थिति को और विकट बना दिया है। चौराहों और तिराहो पर जाम में फंसे लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया गया। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कोना पकड़ कर मोबाइल में व्यस्त नजर आए। यह हाल तब है कि जब एक और दो सितंबर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री ने शहर में रोजाना घंटों लगने वाले जाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई थी और कार्ययोजना बनाकर इसका समाधान कराने को कहा था। मगर, ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसा कोई ठोस प्रयास किया जाता नहीं दिखा कि सड़कों पर राहगीरों की मुश्किलें आसान हों। मंगलवार को लंका स्थित मालवीय चौराहा, संकटमोचन से दुर्गाकुंड तक, भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता तक, कमच्छा, अस्सी, शिवाला, गोदौलिया से मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, नई सड़क, गुरुबाग, रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग, सिगरा, फातमान, लहुराबीर, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाके जाम की जद में रहे। इससे स्कूली बच्चों और एंबुलेंस सवार मरीजों के साथ ही देश और दुनिया से काशी भ्रमण पर आए श्रद्धालुओं और सैलानियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed