{"_id":"5b86eead42c79246615453c5","slug":"31535569581-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्परता से निस्तारित करें एससी-एसटी के मामले : बृजलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्परता से निस्तारित करें एससी-एसटी के मामले : बृजलाल
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि अधिकारी दलित उत्पीड़न के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। एससी-एसटी के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। जो भी अधिकारी इन मामलों में उदासीनता बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एससी-एसटी से जुड़े मामलों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में पुलिस और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अफसरों ने एससी-एसटी से जुड़े मामलों और अब तक की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना के तहत पीड़ितों को सहायता राशि दी जाती है, जिसे सीधे लाभार्थियों के खाते में समय पर भेजा जाए। उन्होंने दलित उत्पीड़न से जुड़े मुकदमों का समय पर निस्तारण कराने का निर्देश एसपी को दिया। कहा कि थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी के स्तर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने में किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसे मामले सामने आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों का मेडिकल समय पर कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। चेतावनी दी कि ज्यादातर मामलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उदासीनता बरती जाती है, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 123 लाभार्थियों को 92 लाख 48 हजार रुपये दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसके प्रपत्र गांवों में वितरित कराएं। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, औराई ब्लॉक सभागार में एससी-एसटी आयोग, उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बृजलाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। विपक्षी पार्टियां ढकोसला करती हैं जबकि दलितों का सम्मान भाजपा में ही है। सपा को सामंतवादी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना चलाकर हर वर्ग का भला कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, विभवनाथ भारतीय, राजेंद्र दूबे, मुरलीधर गौतम, संतोष त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, धनंजय दुबे, आलोक मिश्रा, शिवमंगल सिंह, संजय मिश्रा, शरद सोनकर आदि रहे।