{"_id":"5b41286a4f1c1bbf248b52dd","slug":"31530996842-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद राजातालाब में होगी पीएम मोदी की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद राजातालाब में होगी पीएम मोदी की जनसभा
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और प्रवास की तैयारियों को प्रशासन पूरी करने में जुटा है। राजातालाब स्थित जनसभा स्थल का शनिवार को जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। राजातालाब में प्रधानमंत्री की सभा दोपहर बाद होगी। प्रधानमंत्री के वाराणसी प्रवास के दौरान लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। माना जा रहा है कि 10 जुलाई तक परियोजनाओं की सूची फाइनल हो जाएगी।
राजातालाब में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनपद के जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने सभा स्थल के आसपास मुआयना किया। शनिवार को दोपहर बाद राजातालाब कचनार में पहुंचे और राजातालाब स्टेशन सहित आसपास के स्थलों को देखा। अधिकारी यहां पर हेलीपैड बनाए जाने और हेलीपैड से सभा स्थल तक प्रधानमंत्री के पहुंचने की स्थितियों का जायजा लिया। बताया जाता है कि अब भी हेलीपैड वाले स्थान का चयन नहीं हो पाया है।