फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किसान न्याय मोर्चा का एनएचएआई कार्यालय के बाहर सत्याग्रह

किसान न्याय मोर्चा का एनएचएआई कार्यालय के बाहर सत्याग्रह

Sat, 09 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
किसान न्याय मोर्चा का एनएचएआई कार्यालय के बाहर सत्याग्रह
वाराणसी। रिंग रोड फेज वन के 337 करोड़ रुपये के मुआवजे के भुगतान के लिए शुक्रवार को किसान न्याय मोर्चा की ओर से जेपी मेहता के पास एनएचएआई कार्यालय के बाहर सत्याग्रह किया। मोर्चा के प्रदेश युवा मंच के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि रिंग रोड के फेज टू के किसानों की अधिग्रहित भूमि का पहले मुआवजा दिया जाए। राजमार्गों के विस्तारीकरण में ध्वस्त भवनों और दुकानों का मुआवजा राशि दी जाए। प्रतिकर देने और गैस पाइप लाइन के लिए पाइप डालने से पूर्व मुआवजा के भुगतान की मांग की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष रमापति यादव ने कहा कि किसानों की अधिग्रहित भूमि का जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता है। तब तक हमारा सत्याग्रह चलता रहेगा। सभा की अध्यक्षता राजेंद्र मानव ने की। संचालन अशोक प्रजापति ने किया। इस मौके पर होरीलाल पाल, काली सिंह, बबलू सिंह, रामसुंदर पाल, सोमारू प्रधान, कांता यादव, छोटेलाल यादव, अजीत पटेल, रामदुलार पटेल, अंगीरा राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed