फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हाईटेंशन तार पर कूदा युवक, झुलसा0

हाईटेंशन तार पर कूदा युवक, झुलसा0

Mon, 04 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार पर कूदा युवक, झुलसा0
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक युवक फुट ओवर ब्रिज से ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) लाइन पर कूद गया। 10 मिनट अचेत रहने के बाद फिर से हाईवोल्टेज लाइन को पकड़ लिया। इसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गया। आरपीएफ ने उसे गंभीर अवस्था में कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के चलते स्टेशन परिसर में आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 10:50 बजे लखनऊ-बरेली इंटरसिटी प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। 11 बजे के लगभग 25 वर्षीय एक युवक पुराने फुट ओवरब्रिज) पर लगी जालियों के बीच से उसपार निकला और रेलिंग पर चढ़कर छह नंबर प्लेटफार्म के समीप पहुंच गया। आम जनता शोर मचाते हुए उसे बचाने के लिए दौड़ी कि उससे पहले उसने ओएचई पर छलांग लगा दी। ओएचई पर गिरते ही हाईटेंशन के झटके से उक्त युवक बरेली इंटरसिटी ट्रेन की छत पर जा गिरा। 10 मिनट तक अचेत रहने के बाद वह उठा और दोबारा हाईटेंशन तार को हाथ से पकड़ने लगा। इस बार ओएचई के जोरदार झटके से वह काफी दूर, नाले में जा गिरा। आरपीएफ ने युवक को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। युवक अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed