फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पत्नी को छोड़ फेसबुक फ्रेंड से कर ली शादी

पत्नी को छोड़ फेसबुक फ्रेंड से कर ली शादी

Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को छोड़ फेसबुक फ्रेंड से कर ली शादी
सुरियांवा। फेसबुक के जरिये एक महिला से दोस्ती और फिर उसके प्यार में एक शादीशुदा युवक इस कदर बहक गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ कर उससे शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वीरभद्रपुर करियावं निवासी आरती देवी (38) की शादी 18 साल साल पूर्व विहियापुर पड़ान गांव में अंजनी कुमार के साथ हुई थी। इस दौरान उनके तीन बेटे और एक बेटी पैदा हुई। बीमारी के चलते आरती के तीनों बेटों की मौत हो गई। उसके बाद आरती अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी को लेेकर पति के साथ मुंबई में रहने लगी। अंजनी एक निजी कंपनी में काम करता था। आराती का आरोप है कि उसका पति 14 मई को अपने एक दोस्त की शादी में शरीक होने की बात कहकर राजस्थान गया। पत्नी से कहा कि पांच दिन में लौट आऊंगा। पांच दिन बाद शनिवार को जब आरती ने फोन किया तो उसका फोन नही उठा। इस पर आरती ने अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई। रविवार को अपने भाई को लेकर वह मुंबई से ससुराल बिहियापुर पहुंची तो पता चला कि उसने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है। इससे आरती के भाई और अंजनी के बीच विवाद होने लगा। आरती ने यूपी 100 को फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरती ने बताया कि उसके पति ने जिस महिला से शादी की है वह फेसबुक के जरिये उसकी दोस्त बनी थी। वह बिहार के बक्सर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed