{"_id":"5af754724f1c1bd7408b4c9a","slug":"31526158450-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियाद कम, कैसे होगी लक्ष्य की पूर्ति0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियाद कम, कैसे होगी लक्ष्य की पूर्ति0
Updated Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक महीने में प्रशासन को 43 हजार क्विंटल गेहूं क्रय करना किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले में 43 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां अब तक 48 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि शासन से 91 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। जो कि निर्धारित 15 जून तक प्राप्त करना है। इसके लिए मात्र एक महीने का समय बचा है। अब तक 52.74 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो शहरीकरण होने के कारण बनारस में खेतों का क्षेत्रफल घटा है। आरटीजीएस के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों से जुड़ी किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। कई किसान आए थे उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर पहले से बेहतर व्यवस्था हुई है।