{"_id":"5af351ef4f1c1b60098b9186","slug":"31525895663-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दंपती झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दंपती झुलसे, हालत गंभीर
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नागेपुर गांव में बुधवार को आग की चपेट में आने से विवाहिता सीमा(26) गंभीर रुप से झुलस गई। वहीं आग बुझाने के दौरान उसका पति चंद्रशेखर (30) भी झुलस गया। परिवार के लोगों ने दोनो को कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव निवासी रामनगीना यादव अपनी पत्नी मालती और पुत्र चंद्रशेखर और पुत्र वधु सीमा के साथ नागेपुर गांव में आवास बनाकर रहते है। बुधवार की सुबह ससुर रामनगीना मवेशियों चराने के लिए सिवान में गया था। सीमा यादव मवेशियों के लिये लकड़ी के चुल्हे पर दरूआ पका रही थी। अचानक विवाहिता के पल्लू में आग लगने से उसकी साड़ी धूं धूंकर जलने लगी। विवाहिता के चिल्लाने पर पति चंद्रशेखर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में ग्रामीणो ने दो को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल लक्ष्मन पर्वत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिला है।