{"_id":"5aca82594f1c1b6a6b8b47af","slug":"31523221081-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत0
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। शहावाबाद में रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र राहुल कुमार पटेल (18) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त राजीव कुमार पटेल (19) घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राजीव को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जबकि राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर निवासी राहुल अपने दोस्त राजीव केे साथ बाइक से राजातालाब की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि शहावाबाद में इलाहाबाद की ओर से आ रही बस ने सामने से बाइक पर टक्कर मारी तो दोनों छिटक कर सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राजीव को नजदीक के अस्पताल में और राहुल की हालत गंभीर होने के कारण बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। रोहनिया पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता लल्ला पटेल ने बताया कि राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और 11वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि राहुल की मौत की सूचना मिलते ही मां पार्वती देवी बेहोश हो गईं। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बस को रोकने की कोशिश की कई और कुछेक गुस्साए लोगों ने पत्थर भी मारा लेकिन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला।