फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वोट के लिए भाजपा फैला रही नफरत

वोट के लिए भाजपा फैला रही नफरत

Sun, 08 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
वोट के लिए भाजपा फैला रही नफरत
गोपीगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने शनिवार को नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अनाप-सनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर विपक्षी दलों के नेताओं के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जिसे सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेताओं के इन्हीं बयानों की वजह से समाज में वैमनस्यता बढ़ती जा रही हैं। हमारे पड़ोसी देश चीन, पाकिस्तान रोज आंखें दिखा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। रोज नए-नए बैंक घोटाले हो रहे हैं। विकास के नाम पर केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पूरे देश में महान विभूतियों की मूर्तियां तोड़ी जा रहीं हैं, पर सरकार इन सभी समस्याओं से बेखबर होकर वोट के लिए समाज में नफरत फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed