फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नलों से पानी के साथ निकले कीड़े

नलों से पानी के साथ निकले कीड़े

Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
नलों से पानी के साथ निकले कीड़े
खमरिया। मिनी कालीन नगरी के नाम से मशहूर खमरिया में बुधवार को नलों से सप्लाई के पानी के साथ कीड़े निकलने से खलबली मच गई। नगर के कई वार्डों में दूषित जलापूर्ति से पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बोतलों में गंदा पानी भर कर लोग नगर पंचायत के चेयरमैन के पास पहुंचे और नाराजगी जताई। उनका कहना था कि टंकी की साफ-सफाई न होने के चलते लोगों को गंदा पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के समीप खलवापुर वार्ड निवासी लालमणि मौर्या के घर में बुधवार को नल से गंदा पानी आते देख लोगों को संदेह हुआ। पानी को बाल्टी में भरा गया तो वह मटमैला था और कीड़े तैर रहे थे। इसी तरह काशीचक वार्ड निवासी रवि वर्मा के नल से भी गंदा और कीड़ेयुक्त पानी आने से लोगों में सनसनी फैल गई। नगरवासियों ने कीड़ेयुक्त पानी को बोतल में भरकर नगर पंचायत अध्यक्ष नंद कुमार मौर्य को दिखाया। उन्होंने कर्मचारियों को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। नगर के भजईपुर और अन्य वार्डों से भी गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत मिली। गंदे पानी की आपूर्ति पर नागरिकों के लामबंद होने पर उनके समर्थन में भाजपा नेता संदीप मौर्य भी उतर आए। उन्होंने नगर प्रशासन पर पानी टंकी की समुचित सफाई न कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। नागरिकों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन जी की जाएगी। खमरिया नगर पंचायत के ईओ ने इस समस्या से अनभिज्ञता जताया जबकि चेयरमैन ने गंदे पानी की समस्या से इनकार किया। कहा कि पानी में कीड़े नहीं आ रहे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed