{"_id":"5aa2f4764f1c1bb2758b4911","slug":"31520628854-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ठप होने से नहीं कटा पर्चा, मरीज रहे परेशान 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ठप होने से नहीं कटा पर्चा, मरीज रहे परेशान 00
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंटरनेट व्यवस्था ध्वस्त होने से शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में पर्चा नहीं काटे जाने से मराजों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। सर्वर ठप होने से काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर 12 बजे प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने हाथ से पर्चा काटने की वैकल्पिक व्यवस्था की तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों को हाईटेक करने में बड़ी धनराशि खर्च तो कर रहा है लेकिन मिलने वाली सुविधाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। हाल ही में जिले में सबसे पहले मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में ई हॉस्पिटल की सुविधा शुरू हुई थी। इसके लिए बीएसएनएल से हाईस्पीड नेटवर्किंग के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी आए दिन सर्वर संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यही वजह है कि वाराणसी और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को पर्चा कटवाने में ही परेशानी होती है। शुक्रवार को भी यही हुआ। मेन गेट के पास बने पर्चा काउंटर और नई बिल्डिंग के सामने पर्चा काउंटर पर भी महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। इस बीच अस्पताल के प्रबंधक ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव से बातचीत कर वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही। दोपहर करीब बारह बजे उन्होंने हाथ से पर्चा कटवाने की व्यवस्था कराई तब जाकर भीड़ खत्म हुई। डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सर्वर ठप होने से इंटरनेट सेवा बाधित हो गई थी जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।