फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कालीन कारोबारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा

कालीन कारोबारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा

Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कालीन कारोबारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा
ज्ञानपुर। विंध्याचल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने जिले के कालीन निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे। जिन निर्यातकों को सुरक्षा के लिए असलहों का लाइसेंस चाहिए, उनको दिलाने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहाकि नगरीय क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण को व्यापारी संगठनों की मदद से हटाया जाएगा। जरूरी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। वह पुलिस लाइन में कालीन निर्यातकों के साथ शनिवार को आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस पर मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी भी मौजूद थे। उन्होंने निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि प्रमुख सड़कें गड्ढामुक्त होंगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में पुलिस लाइन में कालीन निर्यातकों की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि भदोही जिले में पूर्व में काम कर चुका हूं। उस समय आपराधिक घटनाएं ज्यादा थीं, जिसको कम करने में तत्परता दिखाई गई। कहा कि भदोही की भौगोलिक स्थिति को मैं भली भांति जानता हूं, रही सुरक्षा व्यवस्था की बात तो निर्यातकों की सुरक्षा को और भी बेहतर बनाया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण होने की बात पर कहा कि पुलिस यदि अतिक्रमण हटाती है तो व्यापारी संगठन आगे आ जाता है, इसलिए अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारिक संगठनों को आगे आना होगा पुलिस उनकी मदद करेगी। यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाई जाएगी। जहां ज्यादा जरूरत है, वहां यातायात व्यवस्था और भी मजबूत बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के साथ हूं। किसी भी समस्या का निस्तारण तुरंत करने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी। जर्जर सड़क की समस्या पर जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि मिर्जापुर से भदोही तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके पूर्व कालीन निर्यातकों ने ओवरब्रिज की सड़क को चौड़ा करने और पकरी फाटक पर जाम लगने की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरण, सीओ भदोही अभिषेक पांडेय, क्षेत्राधिकारी औराई पवन कुमार रवि पटौदिया, अब्दुल हादी, संजय कपूर, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed