फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्द हवाओं संग बूंदाबांदी ने फिर कंपाया

सर्द हवाओं संग बूंदाबांदी ने फिर कंपाया

Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं संग बूंदाबांदी ने फिर कंपाया
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ होने से दोपहर बाद बूंदाबांदी होने लगी। इससे किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। तेज बारिश और ओला गिरने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दिन भर बदली और सर्द हवाएं चलने से लोग कांपने लगे। जिले का तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

हफ्ते भर से गर्म हो चुके मौसम के चलते धीरे-धीरे लोगों के शरीर से स्वेटर और जैकेट उतरने लगे थे। बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने से लोग कांपने लगे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने फिर से स्वेटर और जैकेट निकाल ली। वहीं, दोपहर बाद बूंदाबांदी होने लगी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना था कि इन दिनों की बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका बनी रहती है। ऐसा हुआ तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। तेज बारिश और ओले गिरे तो आलू, चना, मटर और सब्जी की खेती को काफी नुकसान हो सकता है। जोरई के किसान राजपति यादव, चककलूटी के सत्यनाराण ने कहा कि बारिश हो तो ठीक है लेकिन ओले पड़ेंगे तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। फूल ले चुकी सरसों और दलहनी फसलों को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। उधर, सर्द हवाओं के चलते जिले के तापमान में तेजी से गिरावट हुई। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था, जो बुधवार को क्रमश: 28 और 16 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। गलन बढ़ने से लोग फिर अलाव से चिपक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed