फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जे के विरोध में दिया धरना

सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जे के विरोध में दिया धरना

Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जे के विरोध में दिया धरना
वाराणसी। सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा और जन समस्याओं को लेकर भदैनी की पार्षद मीनू शर्मा शुक्रवार को नगर आयुक्त कक्ष के बाहर पति गोविंद शर्मा के साथ धरने पर बैठ गईं। मीनू शर्मा का कहना है कि आनंदमयी अस्पताल के पास सरकारी स्कूल की जमीन पर निजी स्कूल प्रबंधन ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत डीएम से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने पीएम और सीएम को पत्र लिखकर कब्जा हटाने के लिए मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया स्कूल से कब्जा हटाने, धर्मगंज गोला गली में ध्वस्त चौके को ठीक करने, कई गलियों में जाम सीवर की समस्या को दुरुस्त करने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धरने पर बैठी पार्षद को नगर आयुक्त डॉ. नितिन बसंल ने मिलकर उन्हें आश्वस्त कराया कि समस्याओं का निदान होगा। एक सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed