{"_id":"5a74bf2d4f1c1baa1b8b5295","slug":"31517600557-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, 20 घायल
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के सागर रायपुर खानापुर गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
गांव में पुरानी रंजिश और रास्ते को लेकर दो गुटों में कई साल से विवाद चला आ रहा है। उसी को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनो पक्षों से कड़ेदीन, मनीष कुमार, मुरारीलाल, प्रशांत, वंशीलाल, हरगेन, बब्बू, जितेंद्र कुमार, संतलाल, अमित कुमार, राहुल, चेतन, प्रमिला, जितेंद्र कुमार, राधिका, सुरेंद्र, राजधर, आशा देवी, लालधर, हंसराज, अरविंद कुमार, छोटेलाल, नितिन कुमार, राजपति, अर्जुन, जीत नारायण और आनंद समेत 20 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार गोपीगंज सीएचसी में कराया गया। हरगेन, राजधर और कड़ेदीन की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।