{"_id":"5a64f1f04f1c1b6e268b58d0","slug":"31516564976-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चुनाव की अधिसूचना जारी
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। कुल पांच पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 16 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन मतदान होगा। 23 फरवरी को दोपहर दो बजे के बाद मतगणना होगी और उसी दिन साधारण सभा में परिणाम की घोषणा की जाएगी।
परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने बताया कि 16 प्रशासनिक सदस्यों वाले परिषद के एक तिहाई सदस्य उप्र से हाजी फिरोज वजीरी, ओएन मिश्रा और कश्मीर से इकबाल अहमद मसूदी सेवानिवृत्त हो गए हैं। साथ ही दो नए पद सृजित किए गए हैं। इस तरह इस समय कुल पांच पर रिक्त हैं, जिनके लिए चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नामांकन फार्म देशभर के कालीन उद्यमियों को ई-मेल से भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को पांच फरवरी शाम छह बजे तक नामांकन फार्म भर कर परिषद के नई दिल्ली कार्यालय में जमा करने होंगे। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और नौ को शाम पांच बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 12 फरवरी को सभी मतदाताओं को वैध प्रत्याशियों की सूची ई-मेल से भेजी जाएगी और 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से 22 फरवरी को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को दो बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी और इसी दौरान होने वाली वार्षिक साधारण सभा में परिणाम घोषित किया जाएगा। परिषद के अधिशासी निदेशक संजय कुमार निर्वाचन अधिकारी होंगे।