फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सारनाथ और हरहुआ में अवैध निर्माण सील

सारनाथ और हरहुआ में अवैध निर्माण सील

Thu, 18 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ और हरहुआ में अवैध निर्माण सील
वाराणसी/हरहुआ। प्राधिकरण की सीमा में बिना नक्शे के निर्माण करा रहे भवनों को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को सील कर दिया। सारनाथ के मवईयां इलाके में नक्शे के विपरीत निर्माण करा रहे भवन को सील कर दिया गया। अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि बिना एप्रुवल के अतिरिक्त मंजिल का निर्माण गोपाल सिंह की ओर से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हरहुआ क्षेत्र के सिसवां गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिले आवासीय भवन को विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। सिसवा गांव के कांती देवी के नाम से स्थित भूखण्ड पर अजय और ऊदल सोनकर की ओर से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराए जा रहा था। वीडीए की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी निर्माण जारी था। सहायक अभियंता ए के सक्सेना एवं अवर अभियंता एचएल गुप्ता और उनकी टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। गौरतलब है कि सिसवां, सगुनहां, बाबतपुर, शाहपुर ,चुरापुर ,कविरामपुर सहित क्षेत्र में बिना वीडीए से नक्शा पास कराए धड़ल्ले से निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed