फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ड्यूटी के दौरान मशगूल थे मोबाइल में, कटेगा वेतन

ड्यूटी के दौरान मशगूल थे मोबाइल में, कटेगा वेतन

Thu, 11 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान मशगूल थे मोबाइल में, कटेगा वेतन
वाराणसी। ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मशगूल रहना ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए महंगा पड़ेगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने वाले ऐसे सात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बुधवार को एसपी ट्रैफिक ने एसएसपी को की है। वहीं, सतर्कता से ड्यूटी करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को सौ-सौ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कैंट रोडवेज पर ड्यूटी से एचसीपी अशोक मिश्रा और अरुण कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। बीएचयू गेट पर कांस्टेबल इंद्रेश यादव व दिवाकर गुप्ता यातायात का दबाव होने के बावजूद बातचीत कर रहे थे। इन दोनों का भी एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा गुरुबाग तिराहे पर एचसीपी इरशाद खां दुकानदारों से बातचीत में व्यस्त थे तो कांस्टेबल सोमनाथ मोबाइल में मशगूल थे। इन दोनों का भी एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही चौकाघाट चौराहा पर एचसीपी लक्ष्मण सिंह बाइक पर बैठे मिले। इस वजह से उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। चेकिंग के दौरान कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, उपेंद्र राव, सुधीर कुमार सिंह, मनीष राय, आलोक कुमार, राकेश गुप्त, जितेंद्र सिंह और अजय दूबे अपनी ड्यूटी सतर्कता के साथ करते मिले। इन सभी को सौ-सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed