{"_id":"5a53d9b94f1c1b3f428b4aa2","slug":"31515444665-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहुराबीर से दशाश्वमेध घाट तक कप्तान ने की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहुराबीर से दशाश्वमेध घाट तक कप्तान ने की पैदल गश्त
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार की शाम एसएसपी ने लहुराबीर चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त की। इस दौरान एसएसपी के निर्देश पर नई सड़क इलाके में सड़क पर दुकान लगा कर कपड़ा बेच रहे दो दुकानदारों का पूरा सामान जब्त कर उनके खिलाफ दशाश्वमेध थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने अतिक्रमणकारियों को मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही थानेदारों को चेताया कि यदि अतिक्रमण हटवाने के मामले में लापरवाही बरते तो निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी के साथ लहुराबीर चौराहा से पैदल गश्त शुरू की। हथुआ मार्केट, बेनियाबाग, नई सड़क, गोदौलिया, रामापुरा, मदनपुरा आदि इलाकों से होते हुए एसएसपी दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उन्होंने लाउड हेलर से अतिक्रमणकारियों को चेताया। इसके बाद जल पुलिस चौकी पर मातहतों और व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। कानूनी कार्रवाई की जद में आने से बचने के लिए आमजन से अपील है कि वो सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान, 72 सीज
वाराणसी। बगैर परमिट और कागजात के शहर में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग और गोदौलिया क्षेत्र में 151 ई-रिक्शा और ऑटो का चालान किया गया। इसके साथ ही 72 तीन पहिया वाहनों को सीज कर 196 वाहनों से 60800 रुपये जुर्माना वसूला गया। बताया कि यह कार्रवाई रोजाना जारी रहेगी।